Connect with us

पर्यावरण

जलवायु परिवर्तन से लिस्टेरिया साइटो जिन बैक्टीरिया की समस्या बढ़ी : प्रो. दुबे

सीएन, नैनीताल। वनस्पति विज्ञान विभाग डीएसबी परिसर तथा शोध विकास अनुभाग कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा विशेष व्याख्यान  माला के तहत बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के प्रो. सुरेश के दुबे ने प्रेवलेंस ऑफ लिस्टेरिया मोनो साइटोजीन इन  एनवायरनमेंटल एंड ह्यूमन क्लिनिकल सैंपल्स पर प्रकाश डाला। प्रो. दुबे ने कहा कि लिस्टेरिया साइटो जिन एक मृदा बैक्टीरिया है तथा यह 4 डिग्री तापक्रम पर रहता है। यह रोड शेप, ग्राम पॉजिटिव तथा विदेशों में 31 प्रतिशत तक प्रभावी है। इससे लिस्टेरियोसिस रोग फैलता है। यह प्रदूषित भोजन, दूध, जल, फल, सब्जियों में मिलता है। जलवायु परिवर्तन से इसकी समस्या बड़ी है। उन्होंने कहा कि भारत में भी इसके सैंपल्स मिल रहे है। मिल्क प्रोडक्ट, मीट, पोल्ट्री, सी फूड में यह सर्वाधिक है। यह गर्भवती महिला, उम्र दराज महिलाओं को ज्यादा प्रभावित करता है। इस बैक्टीरिया की बीमारी इम्यून सिस्टम को कमजोर करती है। इस पर अधिक शोध की जरूरत है। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. एसएस बर्गली नए सभी का स्वागत किया तथा संचालन शोध निदेशक प्रो ललित तिवारी ने किया। प्रो दुबे को शॉल उड़ाकर, पुष्प गुच्छ तथा उन्नत भारत अभियान का कप भेट कर सम्मानित किया गया। प्रो. दुबे ने विभाग के गार्डन में एरिथिना का पौधा भी लगाया।।व्याख्यान में प्रो. किरण बरगली, प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉक्टर प्रभा पंत, डॉक्टर हर्ष चौहान, डॉक्टर नवीन पांडे, डॉक्टर हिमानी कार्की, डॉक्टर हेम जोशी, नेहा, सीकधर, जलाल, स्वाति, अंजली सहित गीतांजलि, प्रभा, हिमानी, इंदर, दिशा कुंजिका, जगदीश पपनै, संतोष, गोपाल बिष्ट, वीरेंद्र सहित लीला एमएससी द्वितीय तथा चतुर्थ सेमेस्टर वनस्पति विज्ञान के छात्र छात्राएं कृषि विज्ञान के बीएससी के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

More in पर्यावरण

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING