Connect with us

स्वास्थ्य

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस : छोटा कैलाश में सीएम धामी ने आईटीबीपी जवानों के साथ किया योग

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: छोटा कैलाश में सीएम धामी ने आईटीबीपी जवानों के साथ किया योग
सीएन, धारचूला।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शुक्रवार को आदि कैलाश पर योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। केंद्रीय सड़क व परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा भी सीएम के साथ योग करते नजर आए। सीएम के साथ आईटीबीपी के कई जवानों ने भी योग दिवस के इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ तौर पर कहा कि आदि योगी भगवान शिव की पवित्र भूमि आदि कैलाश पर योग का सुखद अनुभव है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज आदि कैलाश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पार्वती सरोवर के किनारे योग कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके साथ ही प्रदेश के समस्त जनपद मुख्यालयों के अलावा 300 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में शिरकत करने सीएम धामी बृहस्पतिवार को गुंजी पहुंच गए थे। पिथौरागढ़ जिले में स्थित आदि कैलाश अब पर्यटन के रूप में उभर रहा है। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश की यात्रा की थी। इसके बाद देश.दुनिया में आदि कैलाश की यात्रा के लिए पर्यटन और श्रद्धालुओं का रुझान बढ़ा। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने पहली आर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को आदि कैलाश में मनाने का निर्णय लिया। देवभूमि उत्तराखंड में आज केदारनाथ से लेकर हरिद्वार व योग नगरी ऋषिकेश तक योग की गंगा बही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्री, विधायकों के साथ ही शहरवासियों व गांववासियों ने भी योग किया। इस दौरान निरोगी जीवन जीने के लिए योग करने का संदेश दिया गया। 10 वां योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। योग प्रशिक्षकों द्वारा कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, वज्रासन, ताड़ासन, योग ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं के अभ्यास करते हुए उनके शरीर के लिए फायदे बताए।

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING