Connect with us

स्वास्थ्य

विद्यार्थियों की लंबाई, वजन सहित संपूर्ण शारीरिक स्थिति की परीक्षण किया

सीएन, अल्मोड़ा। यहां अल्मोड़ा इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के मुख्य सभागार में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अल्मोड़ा की टीम द्वारा सभी विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों की लंबाई वजन सहित संपूर्ण शारीरिक स्थिति की परीक्षण  किया गया तथा उन्हें स्वास्थ्य  संबंधी जानकारियां प्रदान की गई। सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को आवश्यकता अनुसार दवाइयां वितरित की गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर श्रेया जोशी डॉक्टर तनुजा, फार्मासिस्ट योगेश भट्ट, मुकुल जोशी ,स्टाफ नर्स गीता रौतेला उपस्थित रहे   कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक सुशील कुमार जोशी कार्यकारिणी  सदस्य संजय कुमार पाण्डे समाजसेवी आशीष जोशी, दया कृष्ण कांडपाल सहित विद्यालय के  प्राचार्य विजय रावत शिक्षक मनमोहन चौधरी प्रकाश चंद खोलिया राजेश आर्या मनीष नेगी ममता ढींगरा, सरिता साह उपस्थित है। विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अल्मोड़ा एवं पूर्व श्री संजय कुमार पाण्डे का इस शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका रही विद्यालय प्रबंधन ने इनका आभार व्यक्त किया।

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING