Connect with us

स्वास्थ्य

सरोवर नगरी में आज योग दिवस पर सांसद अजय भट्ट ने स्कूली बच्चों के साथ किया योग

सरोवर नगरी में आज योग दिवस के दौरान सांसद अजय भट्ट ने स्कूली बच्चों के साथ किया योग
सीएन, नैनीताल।
सरोवर नगरी नैनीताल में आज शुक्रवार को योग दिवस के दौरान सांसद अजय भट्ट ने आमजन से योग कर स्वस्थ और निरोग रहने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग पीएम मोदी के योग की निंदा करते थे, आज वह भी चुपके से योग करके इसके लाभ ले रहे हैं। नैनीताल के फ्लैट्स मैदान स्थित बास्केटबॉल कोर्ट में आज योग दिवस पर काफी लोग योग करने पहुंचे। इस अवसर पर सीआरएसटी, रामनगर दून स्कालरशिप पब्लिक स्कूल, एसडीएल, मदर्स हार्ट, भारतीय शहीद सैनिक स्कूल, बालिका इंटर कॉलेज आदि के बच्चों ने प्रतिभाग किया। योगाचार्य ज्योति कुलयाल ने लगभग एक घंटे तक सभी लोगों को योग कराए। इस मौके पर मुख्य अतिथि अजय भट्ट के साथ विधायक सरिता आर्या, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश भट्ट, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, गोपाल सिंह रावत, पूरन मेहरा, विमला अधिकारी, गजाला कमाल, कविता साह गंगोला, नितिन कार्की, अरविंद पडियार, दयाकिशन पोखरिया, मारुति साह, किशोर पाल, भगवत मेर, शैलेन्द्र, सीडीओ अशोक पाण्डे, हल्द्वानी नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, एसडीएम प्रमोद कुमार, क्रीड़ाधिकारी प्रेमा पंत समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING