Connect with us

स्वास्थ्य

बुधवार को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भीमताल परिसर में योग कार्यक्रम जारी

सीएन, नैनीताल। आज बुधवार को 11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास लगातार सुचारू रूप से विकास भवन भीमताल परिसर में योग कार्यक्रम का सुंदर एवं सफल संचालन जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी महोदय के निर्देश अनुपालन में नोडल अधिकारी डॉ लक्ष्मण सिंह राणा एवं डॉ मोहम्मद शकील डॉ शशि राणा एवं विमला शाह फार्मासिस्ट मुकुंद जोशी योग अनुदेशक पतंजलि एवम् कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। 11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद नैनीताल में प्रातः 6:30 से विकास भवन भीमताल परिसर में तीसरे दिन भी योगाभ्यास किया गया। योगाभ्यास में कुल 26 लोगों ने प्रतिभा किया और साथ ही समस्त प्रतिभागियों को नमस्ते ऐप योग ऐप के बारे में भी बताया गया। 21 जून को होने वाले योग कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु भी प्रेरित किया गया और योग के लाभों के बारे में भी बताया गया।

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING