Connect with us

विधि

नालसा रीजनल कॉन्फ्रेंस : न्याय तक पहुंच को आसान बनाना केवल विधिक व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा व संवैधानिक प्रतिबद्धता का आधार : जस्टिस सूर्यकांत

सीएन, देहरादून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के तत्वावधान में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित नॉर्थ ज़ोन रीजनल कॉन्फ्रेंस के द्वितीय दिवस के उद्घाटन सत्र में भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने भाग लिया। इस सत्र में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री तथा देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायमूर्तिगण और विधि विशेषज्ञ उपस्थित रहे। मुख्य न्यायाधीश ने अपने उद्बोधन में कहा कि न्याय तक पहुँच को आसान बनाना केवल विधिक व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा और संवैधानिक प्रतिबद्धता का आधार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सुलभ, समयबद्ध और किफायती न्याय ही लोकतंत्र की सच्ची आत्मा है। जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की समान पहुँच सुनिश्चित नहीं होती, तब तक हमारी संवैधानिक प्रतिबद्धता अधूरी रहेगी। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित ‘मुकदमेबाजी-मुक्त ग्राम’ एवं ‘एक गाँव-एक निःशुल्क विधि सेवा’ जैसे अभिनव प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये पहलें न्याय को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में सराहनीय हैं। न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका और समाज सभी की साझा जिम्मेदारी है कि न्याय प्रणाली को अधिक सशक्त, पारदर्शी और समावेशी बनाया जाए। मुख्य न्यायाधीश ने विश्वास जताया कि इस सम्मेलन में हुए मंथन से देश की न्याय व्यवस्था को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी। यह सम्मेलन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में चल रहा है, जो विधिक सेवाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in विधि

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING