Connect with us

राजनीति

दिग्विजय भी लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, कल करेंगे नामांकन

दिग्विजय भी लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, कल करेंगे नामांकन
सीएन, नई दिल्ली।
कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में आधिकारिक तौर पर एक और उम्मीदवार का नाम जुड़ गया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को ऐलान किया कि वह भी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली आए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं यहां अपना नॉमिनेशन फॉर्म कलेक्ट करने आया हूं और कल नामांकन दाखिल करूंगा। दरअसल, दिग्विजय सिंह की उम्मीदवारी का ऐलान ऐसे वक्त में हुआ है, जब अशोक गहलोत की उम्मीदवारी पर सस्पेंस कायम है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव पर राजस्थान के राजनीतिक संकट की छाया पड़ने और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की संभावित उम्मीदवारी पर प्रश्नचिन्ह लगने के बाद अब पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह शुक्रवार को चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ऐसे समय में नामांकन पत्र दाखिल करने का ऐलान किया, जब राजस्थान के राजनीतिक संकट के चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नामांकन पत्र दाखिल करने की संभावना पर प्रश्नचिन्ह लग गया है. वहीं, लोकसभा सदस्य शशि थरूर 30 सितंबर को अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 30 सितंबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की गई और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से आरम्भ हुई, जो 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को आयेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर चल रही माथापच्ची के बीच आज वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह दिल्ली पहुंचेंगे। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि कल वे नामांकन कर सकते हैं। दिल्ली में सोनिया गांधी से आज अशोक गहलोत मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा होगी।

Continue Reading
You may also like...

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING