Connect with us

राजनीति

ईडी दफ्तर के लिए पैदल निकले राहुल, कांग्रेस दिग्गजों का मार्च शुरू

दिल्ली पुलिस नेपार्टी मुख्यालय के आसपास अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लगाई
सीएन, नईदिल्ली।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ईडी कार्यालय के लिए पैदल निकल चुके हैं। इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा, रणदीप सुरजेवाला, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत पार्टी के कई बड़े नेता भी मौजूद हैं। नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आवास से निकल चुके हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं। खबर है कि वह पहले कांग्रेस मुख्यालय में बैठक करेंगे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े धन शोधन के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी नेता राहुल गांधी को समन जारी किया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेशी के दौरान कांग्रेस के प्रस्तावित मार्च से पहले दिल्ली पुलिस ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय के आसपास अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लगा दी और कहा कि इसका उल्लंघन नहीं किया जाए। इस मौके पर कांग्रेस ने देश भर में ईडी कार्यालयों के बाहर सत्याग्रह का फैसला किया है और दिल्ली में भी उसकी बड़े पैमाने पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी है। इसके लिए पार्टी के सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। नई दिल्ली क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, धारा 144 लगाई गई है। आप लोगों से आग्रह है कि इसका उल्लंघन नहीं करें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ईडी ने राहुल जी को बुलाया इसमें हमें कोई ऐतराज नहीं है। वो जाएंगे उनके साथ हम भी जाएंगे। किसी के साथ जाना तो अपराध नहीं है। ये जबरदस्ती अनुमति नहीं दे रहे हैं। दंगा करना हमारा इरादा नहीं है, ये सब भाजपा करती है। हम शांतिपूर्ण आंदोलन करते हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कहा, सरकार की तरफ से केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ शांतिपूर्ण मार्च निकालने में गलत क्या है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाए हैं कि कांग्रेस जश्न-ए-भ्रष्टाचार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल ईडी के सामने जाकर गबन की जानकारी दें।

Continue Reading
You may also like...

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING