Connect with us

राजनीति

कांग्रेस अध्यक्ष चुनावः दिग्विजय वापस लेंगे नामांकन, खड़गे होंगे आधिकारिक उम्मीदवार

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को कांग्रेस का जी-23 खेमा भी उतार सकता है अपना उम्मीदवार
सीएन, नईदिल्ली।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज कांग्रेस नेता शशि थरूर और दिग्विजय सिंह अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने दिग्विजय सिंह से अपना नामांकन वापस लेने को कहा है। ऐसे में अगर कुछ अप्रत्याशित नहीं होता है तो मल्लिकार्जुल खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष बनना लगभग तय है। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के घर हुई बैठक में खड़गे के नाम पर सहमति बनी और शुक्रवार की सुबह सभी नेताओं से बातचीत करके केसी वेणुगोपाल ने खड़गे को नामांकन दाखिल करने को कहा है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और पीएल पुनिया ने मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मैं, पीएल पुनिया और सलमान खुर्शीद मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे। माना जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर खड़गे अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। उधर, लोधी एस्टेट स्थित दिग्विजय सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ है। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने की खबर लगते ही दूर दूर से कार्यकर्ता पहुंचे हैं। लेकिन, अब जब तय होता दिख रहा है कि दिग्विजय सिंह नामांकन दाख़िल नहीं करेंगे तो कार्यकर्ताओं में निराशा भी है। खड़गे से मुलाक़ात के बाद पीएल पूनिया और प्रमोद तिवारी ने दिग्विजय सिंह से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद प्रमोद तिवारी ने कहा कि दलित समुदाय से आने वाले एक वरिष्ठ नेता के लिए मैं प्रस्तावक बनूंगा और मैं खुद यहां आया हूं। जैसे ही खड़गे के आधिकारिक उम्मीदवार बनने की पुष्टि हुई है, उनसे मिलने के लिए नेताओं का तांता लगने लगा है। पार्टी के महासचिव तारिक अनवर ने भी खड़गे से मुलाकात की है। वहीं कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि पार्टी का चुनाव एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। इस बार ज्यादा लोग फॉर्म भरना चाहते हैं तो चुनाव की प्रक्रिया होगी। मिस्त्री ने कहा कि शशि थरूर जी 12.25 बजे नामांकन भरने आएंगे। इसके बाद अन्य नेताओं को टाइम स्लॉट दिया गया है। मालूम हो कि मल्लिकार्जुन खड़गे को भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में श्रम एवं रोज़गार में मंत्री बनाया गया था। मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे 2009 में हुए आमचुनाव में कर्नाटक के गुलबर्गा चुनाव क्षेत्र से 15 वीं लोकसभा के लिए सदस्य निर्वाचित हुए थे। वे भारत के वर्तमान लोक सभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता हैं। कांग्रेस के लिए शुक्रवार का दिन बेहद अहम है। अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। अशोक गहलोत के इनकार के बाद के बाद अब पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम अध्यक्ष पद की रेस में सामने आ गया है। सूत्रों का कहना है कि वह आज अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। गांधी परिवार से भी उन्हें हरी झंडी मिल चुकी है। उनके अलावा कांग्रेस सांसद शशि थरूर और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और आज ही नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को कांग्रेस का जी-23 खेमा भी अपना उम्मीदवार उतार सकता है। देर शाम पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा के घर अहम बैठक हुई। इसमें पृथ्वीराज चव्हाण, भूपेंद्र हुड्डा, मनीष तिवारी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस बैठक में अध्यक्ष पद उम्मीदवारी को लेकर चर्चा की गई। सूत्रों का कहना है कि जी-23 खेमा भी अपना उम्मीदवार उतार सकता है। अभी तक इस खेमे से मनीष तिवारी का नाम आगे चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की रेस से दिग्विजय सिंह बाहर हो गए हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे जी मेरे सीनियर हैं और मैं उनके आवास पर गया और उनसे कहा कि अगर वह नामांकन दाखिल कर रहे हैं, तो मैं अपना नामांकन दाखिल नहीं करूंगा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि खड़गे जी ने उनसे कहा कि वह नामांकन दाखिल नहीं करेंगे। लेकिन बाद में मुझे प्रेस के माध्यम से पता चला कि वह उम्मीदवार हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने मल्‍ल‍िकार्जुन खड़गे से कहा कि मैं उनके साथ खड़ा हूं और उनके खिलाफ चुनाव लड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकता, बल्कि मैं उनका प्रस्तावक बनूंगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING