Connect with us

नैनीताल

देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल की चुनाव प्रक्रिया जारी

देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल की चुनाव प्रक्रिया जारी
सीएन, नैनीताल।
नैनीताल में उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठन को मतदान जारी है। जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी महेन्द्र सिलेंलान ने बताया कि सफाई कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी के लिए 193 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। नगर पालिका सभागार में चल रही चुनावी प्रक्रिया में अब तक 60 से अधिक मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। जिसमें अध्यक्ष पद पर धर्मेश प्रसाद, कमल सिलेलान। उपाध्यक्ष पद पर रवि कुमार,संजय पवार। महासचिव पद पर सोनू सहदेव कमल कुमार के बीच कड़ा मुकाबला है। जबकी उप सचिव पद पर मात्र एक उम्मीदवार विक्की सिलेंलान ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। शाम 4 बजे तक नगर पालिका सभागार में मतदान होगा। जिसके बाद 5 बजे से वोटों की गिनती की जाएगी और देर शाम चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस दौरान सुनील खोलिया, संजय भगत, मनोज चौहान, मनोज कुमार, जगदीश, दीपराज, अनिल कटियार, शिवराज नेगी, अमित सहदेव, मुकेश कुमार, अनिल कटियार, राहुल कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING