राजनीति
हिमाचल में विस की अब तक मतगणना में कांग्रेस ने 38 सीटोंं पर बढ़त बनाई
हिमाचल में विस की अब तक मतगणना में कांग्रेस ने 38 सीटोंं पर बढ़त बनाई
सीएन, शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधान सभा चुनावों की मतगणना जारी है। अब तक गणना में कांग्रेस ने 38 सीटोंं पर बढ़त बना ली है। बीजेपी दो पायदान और खिसककर 27 सीटों पर पहुंच गई है। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं। हिमाचल चुनाव 2022 के मतगणना के रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है। हालांकि यह मुकाबला काफी टक्कर का बताया जा रहा है, भारतीय जनता पार्टी के बागी नेताओं ने अपने विधानसभा क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए बढ़त हासिल की है। बता दें कि हमीरपुर से निर्दलीय विधायक आशीष वर्मा आगे चल रहे है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। यहां बहुमत का जादुई आंकड़ा 35 है। 68 सीटों पर कुल 412 उम्मीदवार मैदान में हैं। हिमाचल में हर पांच साल पर सरकार बदलने का रिवाज रहा है। सीएम जयराम ठाकुर सिराज से और विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण से मैदान में हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44 और कांग्रेस ने 21 सीटें जीती थीं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस 37 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भारतीय जनता पार्टी 30 सीटों पर आगे चल रही है। यानी बीजेपी दो सीट नीचे आ गई है। जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ रही है बीजेपी नीचे खिसक रही है। सुबह 9.00 बजे तक मिले रुझानों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश की कुल 68 विधानसभा सीटों में से आधी 50 से अधिक सीटों से रुझान मिलने शुरू हो गए हैं। अभी तक कांग्रेस 36 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 32 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को एक चरण में मतदान हुआ था। यहां कांग्रेस और सत्तारूढ़ बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला है। हालांकि आम आदमी पार्टी ने भी यहां पैठ बनाने की कोशिश की थी, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। प्रदेश में अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री पद की दावेदार हो सकती हैं। प्रतीभा सिंह मंडी से सांसद हैं और प्रदेश में पार्टी प्रमुख हैं। उधर, भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाकर चुनाव में उतरी।
![](https://chandreknews.in/wp-content/uploads/2023/03/ChandrekNews_logo.png)