Connect with us

राजनीति

कांग्रेस में भगदड़, अब गोवा में एक और महाराष्ट्र होने की तैयारी

सीएन, नई दिल्ली। अब गोवा में एक और महाराष्ट्र होने की तैयारी है। अंतर इतना है कि महाराष्ट्र सत्ताधारी शिवसेना के विधायक टूटे थे जबकि गोवा में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों के खेमे से ऐसे संकेत मिल रहे हैं। यहां सरकार नहीं गिर रही, बल्कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के भाजपा में जाने की अटकलें हैं। सूत्रों के मुताबिक, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता दिगंबर कामत समेत 9 विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि कांग्रेस ने इसे अफवाह बताया है। सूत्रों के मुताबिक 9 विधायक कभी भी भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर सकते हैं। इनमें से 1 या 2 को प्रमोद सावंत सरकार में मंत्री भी बनाया जा सकता है। शनिवार को इन विधायकों की गोवा के एक होटल में मीटिंग हो चुकी है। जगह को सीक्रेट रखा गया है। कांग्रेस ने इन खबरों का खंडन किया है। गोवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गिरीश चोडनकर ने कहा है कि कि हमारा एक भी विधायक भाजपा में शामिल नहीं होने जा रहा। ये सिर्फ अफवाहें हैं। शनिवार को जो विधायक होटल में इकट्‌ठा हुए थे वे सोमवार से शुरू हो रहे सत्र की चर्चा के लिए जुटे थे। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी से नाराज विधायकों को मनाने की कोशिश जारी है। एआईसीसी गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव विधायकों को मनाने में जुटे हुए हैं। हालांकि, गुंडू राव ने कहा कि कल हमने गोवा में CLP की बैठक की थी। पार्टी के सभी विधायक एक साथ हैं। BJP हमारे विधायकों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने इस बात का खंडन किया है कि कांग्रेस के कुछ विधायक दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING