Connect with us

राजनीति

अशोक गहलोत को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की चल रही अटकलें

अशोक गहलोत को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की चल रही अटकलें
सीएन, बाड़मेर।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आगामी दिनों में होने वाले चुनाव और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की अटकलों को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल बढ़ गई है. इसका असर कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले में भी देखने को मिल रहा है. सोमवार रात को बाड़मेर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी के आवास पर बाड़मेर जिले के आने वाले कांग्रेस विधायकों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें पंजाब कांग्रेस प्रभारी और बायतु विधायक हरीश चौधरी राजस्थान गोसेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल और कांग्रेस जिला अध्यक्ष फतेह खान के साथ आयोजित बैठक में आगामी दिनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस आलाकमान को फीडबैक देना है. इसको लेकर इन विधायकों ने एक साथ बैठकर मंत्रणा की और विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार शिव विधायक अमीन खान और पचपदरा विधायक मदन प्रजापत से भी फोन पर वार्ता कर इसको लेकर चर्चा की. ऐसा भी बताया जा रहा है कि 2 घंटे तक चली इस गोपनीय बैठक में यह भी चर्चा हुई है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है और प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर भी बाड़मेर जिले से सभी विधायकों की एक राय किसके पक्ष में जानी चाहिए, उसको लेकर भी चर्चा की गई है हालांकि इस बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस विधायकों का कहना है कि ऐसे ही एक साथ बैठकर जिले के विकास को लेकर विचार विमर्श किया देश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है, जिसको लेकर बाड़मेर जिले में क्या-क्या गतिविधियां आगामी दिनों में आयोजित करनी है, उसको लेकर भी रणनीति पर चर्चा की है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव और प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर सभी विधायक अपनी गोलमोल राय देते नजर आए लेकिन बाड़मेर में जिला प्रमुख के आवास पर अचानक आयोजित हुई विधायकों की इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की अटकलें प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इसको लेकर कांग्रेस के अंदर खाने सियासी हलचल बहुत तेज हो गई है. पंजाब कांग्रेस प्रभारी और बायतु विधायक हरीश चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की अटकलें सिर्फ मीडिया में ही चल रही हैं और कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अध्यक्ष कौन होगा यह तो चुनाव की तारीख के बाद ही पता चलेगा.

Continue Reading
You may also like...

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING