Connect with us

नैनीताल

सत्ता पक्ष को विपक्ष के प्रत्येक सवाल का जवाब देना होगा : यशपाल

सत्ता पक्ष को विपक्ष के प्रत्येक सवाल का जवाब जिम्मेदारी : यशपाल
सीएन, नैनीताल।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा है कि विपक्ष का कार्य सत्तापक्ष की आलोचना करने का है और सत्ता पक्ष को निष्पक्षता से कार्य करके विपक्ष के प्रत्येक सवाल का जवाब जिम्मेदारी से देकर अपने दायित्व का निर्वहन करने का है। भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच गई। देश के अंदर लगातार बढ़ रही कमतोड़ महंगाई के खिलाफ, पेट्रोल-डीजल के रेट तो आसमान छू रहे हैं, घर के राशन की कीमतें भी लगातार बढ़ती जा रहीं हैं।किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। रोजी-रोजगार है नहीं। नौजवान आत्महत्या कर रहा है। व्यापार चौपट है। कानून व्यवस्था नदारत है। आम जनता के हितों की निगरानी की जो जिम्मेदारी विपक्ष के पास स्वाभविक रूप से आ जाती है, नव वर्ष में संकल्प है की हम सदन से सड़क तक सरकार के अन्याय के खिलाफ संघर्ष करेंगे। राज्य सरकार को जहां जनता के प्रति जवाबदेह होना होगा वहीं विधानसभा के प्रति भी सरकार को जवाब देना होगा। हमें विपक्ष के रूप में जनता की आकांक्षा को पूरा करना है। सदन में सरकार को घेरना है।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING