Connect with us

राजनीति

नामांकन के अंतिम दिन तक भाजपा के 4 जिला पंचायत अध्यक्ष व 11 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुने गए

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड में पंचायत चुनावों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में भाजपा न केवल सत्ता में बल्कि जमीनी राजनीति में भी बेमिसाल बढ़त बनाए हुए है। नामांकन के अंतिम दिन तक भाजपा के 4 जिला पंचायत अध्यक्ष और 11 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुने गए, जबकि कांग्रेस कई जगह मैदान में उतरने तक की स्थिति में नहीं रही। भाजपा स निर्विरोध जीते जिला पंचायत अध्यक्षों में उत्तरकाशी से रमेश चौहान, पिथौरागढ़ से जितेंद्र प्रसाद, उधम सिंह नगर से अजय मौर्या, चंपावत से आनंद सिंह अधिकारी शामिल हैं। जबकि निर्विरोध जीते ब्लॉक प्रमुखों में अंचला बोरा (चंपावत), चंद्रप्रभा (काशीपुर), उपकार सिंह (सितारगंज), सरिता राणा (खटीमा), ममता पंवार (भटवाड़ी), राजदीप परमार (डुंडा), राजेश नौटियाल (जाखणीधार), सुमन सजवाण (चंबा), नारायण ठाकुर (विकासनगर), लता देवी (पाबौ), मीनाक्षी आर्य (ताकुला) शामिल हैं। कहा जा रहा है कि सीएम धामी की रणनीति साफ थी कि स्थानीय समीकरणों को साधते हुए विपक्ष को मैदान में उतरने का मौका ही न मिले। भाजपा ने प्रत्याशियों के चयन में जातीय, भौगोलिक और सामाजिक संतुलन का गहन ध्यान रखा। नतीजतन कांग्रेस गुटबाज़ी और संगठनात्मक कमजोरी से जूझती रही और कई जगह नामांकन तक दाखिल नहीं कर पाई। इन नतीजों ने साफ कर दिया है कि भाजपा का संगठन पंचायत से लेकर विधानसभा तक मजबूत है।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING