Connect with us

जन मुद्दे

भलयूटी देवी मंदिर व सरियाताल शिवालय से कलश यात्रा निकाली

देवी मंदिर में 7 दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा व शिवालय रामकथा का शुभारंभ
सीएन, ज्योलीकोट।
नैनीताल समीपवर्ती ग्राम भलयूटी में स्थित देवी मंदिर में 7 दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। दूसरी ओर सरियाताल स्थित सिधेश्वर महादेव शिवालय में भी रामकथा का शुभारंभ किया गया। दोंनो धार्मिक आयोजनों में परंपरागत परिधानों के साथ महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के दौरान भजन कीर्तन से माहौल भक्ति पूर्ण हो गया माता के जयकारों से सभी लोग आनंदित थे। व्यास हरीश शास्त्री के सानिध्य में होने वाले आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोग जी जान से जुटे हुए हैं। ग्राम भलयूटी में स्थित उक्त देवी मंदिर 100 साल से ज्यादा पुराना बताया जाता है। जिसमें कि लोगों की बेहद आस्था है और यहां तीन वर्षों के अंतराल में श्रीमद्भागवत, देवीभागवत, राम कथा और अन्य धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। जिसकी सारी व्यवस्था ग्रामीणों द्वारा की जाती है। आज कलश यात्रा के दौरान मंदिर परिसर से होते हुए उक्त यात्रा ज्योलीकोट चौराहे तक पहुंच कर पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंची इस दौरान भारी यातायात दबाव के बावजूद यातायात व्यवस्था को चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार, बब्बू मियां, गोपाल टम्टा और अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा कुशलता के साथ नियंत्रित करते हुए कलश यात्रा को संपन्न कराया। आयोजन समिति ने पुलिस कर्मियों द्वारा दिए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। नौ दिवसीय आयोजन का समापन हवन भंडारे शोभा यात्रा और प्रसाद वितरण के साथ 12 जून को किया जाएगा। रामकथा अमृत वर्षा में व्यास गुरदास महाराज ने शिवालय की शक्ति महिमा का गुणगान करते राम के नाम को सभी कष्टों को दूर करने और मोक्ष दायक बताते हुए कहा कि राम नाम का अनवरत जप करना चाहिये।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING