Connect with us

जन मुद्दे

देशबोध समाचार पत्र के डिजिटल संस्करण का 5 जून को होगा विमोचन

देशबोध समाचार पत्र के डिजिटल संस्करण का 5 जून को होगा विमोचन
सीएन, देहरादून।
देशबोध समाचार पत्र के डिजिटल संस्करण क विमोचन 5 जून को नगर निगम प्रेक्षागृह देहरादून में प्रातः 11 बजे आयोजित समारोह में होगा। विमोचन उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण की उपस्थिति में होगा। इस अवसर पर संगोष्ठी भी आयोजित की जायेगी। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राज्य के डीजीपी अशोक कुमार होंगे। वह राज्य के विकास में पुलिस और मीडिया की भूमिका विषय पर अपने विचार रखेंगे। इस अवसर परए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर राज्य का गौरव बढाने वाले महानुभाव को सम्मानित भी किया जायेगा। देशबोध के देशयोगी संजय सुमिताभ ने जानकारी देते हुए सभी मीडिया से जुडे़ लोगों व गणमान्यों से इस कार्य में मौजूद रहने का अनुरोध किया है।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING