Connect with us

जन मुद्दे

कृषकों को सेब बागानों के लिए 80 प्रतिशत राजसहायता दी जायेगी: सीडीओ

सीएन, भीमताल/नैनीताल। पहले आओ-पहले पाओ एप्पल योजना के तहत कृषकों को सेब बागानों हेतु 80 प्रतिशत राजसहायता दी जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी डा. संदीप तिवारी ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा संचालित मिशन एप्पल योजना सेब बगानों की स्थापना हेतु संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा योजना के अन्तर्गत काश्तकारों को सेब बागानों की स्थापना हेतु सरकार द्वारा किसानों को 12 लाख की धनराशि सेब बागानों हेतु दी जायेगी। जिसमें से 80 प्रतिशत धनराशि पर सरकार द्वारा अनुदान दिया जायेगा केवल 20 प्रतिशत धनराशि कृषकों द्वारा दी जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी डा. तिवारी ने बताया कि एप्पल योजना चयनित काश्तकारो को पहले आओ-पहले पाओ के तर्ज पर दी जायेगा। उन्होने जनपद के काश्तकारों से कहा है कि जो कृषक एप्पल योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें प्रस्तावित भूमि का क्षेत्रफल, बगीचे की स्थापना हेतु प्रस्तावित भूमि का पूर्ण पता, प्रस्तावित भूमि की समुद्र सतह से ऊंचाई मीटम में,प्रस्तावित भूमि की ढाल, मृदा परिक्षण, भूमि का प्रकार एवं सिचाई सुविधा के साथ ही प्रस्तावित भूमि की सर्वे रिपोर्ट प्रभारी उद्यान दल के द्वारा तैयार की जायेगी जिसमें सेब बागान की स्थापना हेतु भूमि उचित होने का विवरण अंकित होना आवश्यक है।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING