Connect with us

अल्मोड़ा

स्वास्थ्य सेवाओं को धंधा नहीं सेवा बनाओ, कोरोना काल में जान गंवाने वाले लोगों को दी श्रद्धांजलि

सीएन, अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने उत्तराखंड के जाने माने संस्कृति कर्मी अजीत साहनी की पहली बरसी पर उन्हें याद करते हुए कहा कि कोरोना काल में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, सरकार की बदइंतजामी के चलते हज़ारों लोगों ने अपने प्रियजनों, समाज के विशिष्ट व्यक्तियों को खोया है जिन्हें उपपा हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करती है।ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्तर पर जन संस्कृतिकर्मी की पहचान बनाने वाले रामनगर के सक्रिय साथी अजीत साहनी की बीते वर्ष 24 अप्रैल को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में कोरोना से मृत्यु हो गई थी। आज तमाम क्षेत्रों में सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता उनकी बरसी पर उन्हें याद कर रहे हैं।पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी ने कहा कि इसके बावजूद सरकारों का रवैया स्वास्थ्य सेवाओं और जनता की मूलभूत ज़रूरतों को लेकर केवल जबानी जमा ख़र्च करने तक है। उपपा के केंद्रीय कार्यालय में हुई पार्टी की बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का बाज़ार बनाने वाली सरकारी नीतियों के चलते देश के लाखों लोगों को असमय अपना जीवन खोना पड़ा। हज़ारों लोगों को दवा, ऑक्सीजन, एम्बुलेंस, वेंटिलेटर तक नहीं मिला लेकिन हमारी सरकारों ने इससे कोई सबक नहीं लिया।बैठक में पार्टी की केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा, पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट नारायण राम ने कहा कि कोरोना महामारी में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को व्यापार बनाने वाली सरकारी नीतियों को बदलने की ज़रूरत है।बैंठक में एडवोकेट गोपाल राम, चम्पा सुयाल, उत्तराखंड छात्र संगठन की भारती पांडे, जगदीश चन्द्र, अनीता बजाज, किरन आर्या, नीतू टम्टा, श्रीमती हीरा आर्या, राजू गिरी आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING