Connect with us

उधम सिंह नगर

पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण सर्वे कराने की तैयारियां शुरू

पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण सर्वे कराने की तैयारियां शुरू
सीएन, रुद्रपुर।
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद उत्तराखंड सरकार द्वारा पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण तय करने के लिए पंचायतों की मतदाता सूची में अन्य पिछड़ा वर्ग का सर्वेक्षण कराया जाएगा जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों मतदाता सूची में वार्ड वार अन्य पिछड़ा वर्ग को चिन्हित कर विभिन्न प्रारूपों पर भेजेंगे इसके लिए प्रत्येक विकास खंड के लिए एक जिला स्तरी अधिकारी को जोनल अधिकारी बनाया गया है इसके अलावा इस कार्य के लिए खंड विकास अधिकारी अपने विकासखंड में संपूर्ण रुप से उत्तरदाई होंगे प्रगणक को और सुपरवाइजरो को ड्यूटी देने के लिए विकासखंड में खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी पंचायत के साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारी को भी खंड अधिकारी बनाया गया है उक्त कार्य के लिए जिला स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी ओवराल नोडल होंगे जबकि जिला पंचायत राज अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है बनाया गया है। अधिकारियों की टीम द्वारा इसी क्रम में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की टीम द्वारा दिनांक 5 अगस्त को अपने-अपने विकासखंड में सभी प्रगणको और सुपरवाइजरो को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा जिसमें जिला स्तरीय नोडल अधिकारी जिला स्तरीय नोडल अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे इसी समय प्रकाशकों को मतदाता सूची की प्रति अन्य पिछड़ा वर्ग जातियों की सूची एवं अन्य सामग्री भी प्रदान की जायेगी।

Continue Reading
You may also like...

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING