Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की महिलाओं की मेहनत और लगन बेमिसाल : डॉ. बिष्ट

तल्ली गेठिया में भिटोली स्वयं सहायता समूह उत्पादों के बिक्री केंद्र का शुभारंभ
सीएन, ज्योलीकोट/नैनीताल।
निकटवर्ती गेठिया में महिला चेतना उपवन में भिटोली स्वयं सहायता समूह के उत्पादों के बिक्री केंद्र का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं की मेहनत और लगन बेमिसाल है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि परमरागत और आधुनिक तकनीकी के बीच सामजंस्य के साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनें ।इस बिक्री केंद्र में महिलाओं समूहों द्वारा उत्पादित स्कवैश, जूस, जैम, जैली, शहद और अन्य उत्पाद उपलब्ध होंगे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य गीता बिष्ट, शकुंतला नेगी, विनीता बोरा, अध्यक्ष गीता नेगी, सचिव सुमन, ग्राम प्रधान अमित कुमार, हिमांशु पांडे, राजेन्द्र कोटलिया, रानी कोटलिया, दिग्विजय बिष्ट सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING