Connect with us

जन मुद्दे

मौसम विभाग ने इन चार जनपदों के लिए फिर जारी किया भारी बारिश अलर्ट

मौसम विभाग ने इन चार जनपदों के लिए फिर जारी किया भारी बारिश अलर्ट
सीएन, देहरादून/शिमला। प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है बारिश से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है नदी नाले उफान पर है कई सड़के अब भी बंद है। शासन प्रशासन लगातार राहत बचाव के कार्य में लगा है। प्रदेश मौसम विभाग ने फिर से इन चार जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग के बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ, उधम सिहनगर जिलों में आज कही कही भारी बारिश की संभावना जताई गयी है। कई वहीं कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ कहीं.कहीं तेज बौछार पड़ने की संभावना है।
शिमला/धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में तीन दिन तक भारी वर्षा और आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भूस्‍खलन व बाढ़ का भी खतरा बन सकता है। ऐसे में लोगों को विशेष एहतियात बरतने की आवश्‍यकता है। 24 घंटे के दौरान मंडी में 52.4, कांगड़ा में 51.3, शिमला के नारकंडा में 39, मनाली में 23 मिलीमीटर वर्षा हुई। इससे नौ मकानों और 10 पशुशालाओं को नुकसान हुआ है। 55 सड़कें भूस्खलन के कारण बंद हैं। 25 स्थानों ट्रांसफार्मर खराब हैं। प्रदेश में अब तक बरसात से 603 करोड़ का नुकसान हो चुका है। सुबह-शाम धुंध के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट आई है। भारी वर्षा से दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। शिमला जिला के तहत चौपाल के सरांह में पास देते समय सड़क का डंगा धंसने से एक मशीन वाहन नाले में गिर गया। हादसे में 29 वर्षीय संदीप कुमार निवासी कांगड़, तहसील हरोली (ऊना) की मौत हो गई, जबकि रजनीश निवासी कांगड़ व नितिन चौहान निवासी तलमेहड़ा तहसील बंगाणा घायल हो गए। ठियोग के निकट भालेच गांव में वर्षा से एक मकान ढहने से दो नेपाली श्रमिक घायल हो गए। एक श्रमिक को आइजीएमसी रेफर किया है।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING