Connect with us

अल्मोड़ा

विधायक तिवारी ने अल्मोड़ा के मुहल्लों का तूफानी दौरा कर समस्याएं सुनी

सीएन, अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने आज राजपुर,भयारखोला, मल्ला ओढ़ खोला, जोशी खोला, तल्ला ओढ़ खोला क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय जनता को धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने समस्याएं भी सुनी। उनके साथ भ्रमण में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी भी शामिल रहे। इस अवसर पर जगह-जगह स्थानीय जनता ने विधायक मनोज तिवारी का भव्य स्वागत किया। विभिन्न जगहों पर जनता को सम्बोधित करते हुए विधायक तिवारी ने कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने उन्हें जिताकर विधानसभा भेजा है, वह उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा अल्मोड़ा विधानसभा के विकास के लिए ढृढ़संकल्प रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह अल्मोड़ा की जनता का इस स्नेह के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भ्रमण कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, कांग्रेस प्रदेश सचिव परितोष जोशी, सभाषद सचिन आर्या, संजय दुर्गापाल, राजेन्द्र प्रसाद, पूर्व सभाषद किशनलाल, रोहन कुमार, नीरज पवार, दीपक कुमार, सुमित कुमार, अमरेश पवार, शंकर कुमार, प्रमोद पवार, विनीत कुमार, हेम सती, आकाश महिवाल, नवीन बिष्ट, प्रशान्त पवार, मनीष पवार, अतुल कुमार, कपिल पारछ, तुषार कुमार, सुनील भोज, अनूप भारती, सोनू कुमार, विनोद कुमार, दीक्षांत पवार, उदय भारती, राज कुमार, कुक्की आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING