Connect with us

जन मुद्दे

क्रय केंद्रों पर मडुवा की क्रय दर 35.78 रुपए प्रति किलोग्राम निर्धारित ः सीडीओ

सीएन, भीमताल/नैनीताल। मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी ने बताया कि जनपद नैनीताल के सभी कृषकों को जनपद में उत्पादित मडुवा को क्रय करने के लिए सहकारिता विभाग द्वारा विकासखंड बेतालघाट में क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। जिसमें विकासखंड बेतालघाट सहकारी समिति बर्धाे समिति सचिव गणेश सिंह जेड़ा जिनका मोबाइल नंबर 9837508337 तथा सहकारी समिति चापड के समिति सचिव  बृज मोहन कोली का मोबाइल नंबर 6397466530 व हल्द्वानी सहकारी समिति के सचिव पूरन चंद कश्मीरा जिनका मोबाइल नंबर 7500536350 नंबरों पर संपर्क कर मडवा को उपरोक्त क्रय केंद्रों पर विक्रय कर राज्य सरकार की योजना का लाभ अधिक से अधिक उठाएं। डॉ. तिवारी ने कहा कि क्रय केंद्रों पर मडुवा की क्रय दर 35.78 रुपए प्रति किलोग्राम निर्धारित है तथा क्रय केंद्रों पर उत्तम गुणवत्ता का मडुवा का ही क्रय किया जाएगा। कृषकों को मडुवा का भुगतान सहकारिता विभाग द्वारा 24 से 48 घंटे के अंदर पीएफएमएस के माध्यम से उनके बचत खाते में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां नैनीताल तथा मुख्य कृषि अधिकारी नैनीताल से संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीआईपी नगर बस नाम भर, तल्लीताल की सड़कें चलने लायक तक नही, कुछ माह पहले बनी कैनेडी पैदल मार्ग भी उधड़ने लगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING