Connect with us

जन मुद्दे

मिनिस्ट्रियल कार्यालयों में तीन घंटे का कार्यबहिष्कार

सीएन, नैनीताल। कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संवर्ग के कार्मिकों की सम्बद्धता को समाप्त करने की एक सूत्रीय मांग पर कार्यवाही न होने पर बुधवार को कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ नैनीताल के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगणों द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय, उपजिलाधिकारी कार्यालय व तहसील कार्यालयों में तीन घंटे का कार्यबहिष्कार किया गया। कार्यबहिष्कार के दौरान संचालन चितरंजन रावत एवं अध्यक्षता पूरन चन्द्र तिवारी द्वारा की गयी। इस दौरान वक्ताओं द्वारा सम्बद्धीकरण समाप्त किये जाने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये।जिला महामंत्री कमल प्रताप भाकुनी ने बताया कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नही किया गया तो 2 जून यानि आज को पूर्ण दिवस कार्यबहिष्कार किया जाएगा। 3 जून को कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों के साथ एक आपातकालीन बैठक कर विचार विमर्श करते हुए आगे की कार्ययोजना बनाई जाएगी इस दौरान कमल भाकुनी, महामंत्री,अरविन्द कुमार, उपाध्यक्ष लता पाण्डे, विजय गैड़ा, हिमाशु नेगी, संगठनमंत्री प्रकाश चन्द्र पाण्डे, खेल मंत्री व उत्तराखण्ड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के पूजा कड़ाकोटी, सुनीता, शान्ती जोशी, मनीषा नयाल, प्रियंका बिष्ट, मनोज कबडीला व भूपेश तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING