Connect with us

अल्मोड़ा

चंपावत के साथ अल्मोड़ा को भी हैरिटेज सिटी कर विशेष पैकेज दिया जाय : विनय किरौला

चंपावत के साथ अल्मोड़ा को भी हैरिटेज सिटी कर विशेष पैकेज दिया जाय : विनय किरौला
सीएन, अल्मोड़ा।
धर्म निरपेक्ष युवा मंच द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में संयोजक विनय किरौला ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्तमान में चंपावत को हैरिटेज सिटी का दर्जा बनाकर अरबों का पैकेज देने की घोषणा की जा रही है जबकि विगत लंबे समय से मंच द्वारा अल्मोड़ा शहर को हैरिटेज सिटी बनाये जाने की मांग की जा रही है जिससे अल्मोड़ा शहर की ऐतिहासिक विरासत और संस्कृति को उसका पुराना गौरव प्राप्त हो सके। हैरिटेज सिटी बनने से अरबों रुपयों का जो पैकेज मिलेगा उससे अल्मोड़ा शहर की अवस्थापना विकास में मदद मिलेगी। शहर में पर्यटन व संस्कृति धरोहर के विकास को बढाने के लिये रोजगार स्वरोजगार के माध्यम विकसित होंगे, युवाओं महिलाओं को रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर मंच के जिलाध्यक्ष विनय किरौला, मीडिया समन्वयक मयंक पंत, डॉ रमेश पांडेय राजन, पूर्व प्रधानाचायँ गिरीश चंद्र जोशी, मनोहर सिंह नेगी उपाध्यक्ष पैरामिलिट्री फ़ोर्स उत्तराखंड, रेड क्रॉस से डॉक्टर जीसी दुर्गापाल, श्याम सिंह कनवाल, हरीश बिष्ट, पंकज रौतेला, सूरज कुमार, मनोज भट्ट, निरंजन पांडेय, वीरेंद्र कनवाल, राहुल कनवाल, जगदीश नगरकोटी, मुन्ना लटवाल इत्यादि लोग मौजूद रहे‌।

Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING