Connect with us

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित

सीएन, नईदिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मर्मु ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, 2022 और राष्ट्रीय साहसिक खेल पुरस्कार, 2021 प्रदान किये। इनमें उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2022 समारोह में एथलिटिक्स की उत्कृष्ट खिलाड़ी सीमा पुनिया बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, प्रणय एचएस और मुक्केबाज अमित और बॉक्सर निखत ज़रीन और शतरंज के खिलाड़ी आर. प्रज्ञाननंधा को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया। साथ ही टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अचंत को 2022 के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया गया।समारोह में कुश्ती कोच राज सिंह और मुक्केबाजी कोच मोहम्मद अली क़मर को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया। बताते चलें कि खेल प्रतिभाओं को पहचानने और सम्मानित करने के लिए प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। खेलों में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया जाता है। पिछले चार वर्षों में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नेतृत्व, खेल भावना और अनुशासन के लिए अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया जाता है। द्रोणाचार्य पुरस्कार खेल प्रशिक्षकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान है।

Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING