Connect with us

खेल

जिलाधिकारी की पहल से जनपद के 14 युवाओं को मिलेगा पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण

सीएन, हल्द्वानी। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद नैनीताल में साहसिक पर्यटन की पैराग्लाईडिंग गतिविधियों का संचालन विगत कई वर्षो से भीमताल क्षेत्र में किया जा रहा है जिसमें बहुतायत संख्या में बाहरी प्रदेशों के पायलट भी कार्य कर रहे हैं। स्थानीय बेरोजगारों के पास पर्याप्त आर्थिक संसाधन नहीं होने के कारण वे पैराग्लाईडिंग के क्षेत्र में उचित प्रशिक्षण प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। इस सन्दर्भ का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जनपद नैनीताल के 14 बेरोजगार युवाओं को पैराग्लाईडिंग के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने हेतु साहसिक खेल अधिकारी भीमताल की देखरेख में बीड़-बिलिंग हि0प्र0 भेजे जाने की पहल की गयी है। जिलाधिकारी नैनीताल के प्रयासों से हिमांचल प्रदेश भेजे जा रहें युवाओं को भारत की सर्वश्रेष्ठ पैराग्लाईडिंग स्थल बीड़ बिलिंग हिप्र में पी-1, पी-2 तथा पी-3 स्तर का पैराग्लाईडिंग प्रशिक्षण दिया जायेगा, इसी माह नवम्वर 2022 में होने वाले इन प्रशिक्षणों का समस्त व्ययभार सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। हिमांचल प्रदेश से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये स्थानीय युवा भविष्य में पैराग्लाईडिंग पायलट के रूप में इसी जनपद में अपना रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in खेल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING