Connect with us

खेल

चुनाव मेंं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए मैराथन दौड का आयोजन

सीएन, हल्द्वानी। अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार से राष्ट्रीय शक्ति मैराथन दौड का आयोजन किया गया। मैराथन दौड में पुलिस, युवा कल्याण, होमगार्ड, स्कूली बच्चों एवं महिला कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। चुनाव मेंं महिलाओं की भागीदारी बढाने के लिए मैराथन दौड का आयोजन कर अधिक से अधिक महिलाओं को जागरूक कर मतदान के लिए प्रेरित किया। महिला मैराथन दौड खेडा चौराहा गौलापार से प्रारम्भ होकर अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में सम्पन्न हुई। मैराथन दौड का शुभारम्भ सहायक निदेशक खेल रशिका सिद्धि ने हरी झंडी दिखाकर किया।मैराथन दौड में प्रतिभागियों एवं जनता को लोकतंत्र मतदान की भागीदारी करने व वोटरों को कर्तव्य और जिम्मेदारी के बारे में बताया गया। जितना ज्यादा मतदान होगा, हमारा लोकतंत्र भी उतना ही ज्यादा मजबूत होगा। कार्यक्रम में सभी को मतदान की शपथ भी दिलाई गई।मैराथन दौड़ में प्रथम, ललिता परगांई, द्वितीय बीना नेगी तथा तृतीय स्थान पर चन्द्रकला को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही प्रथम 10 स्थानों पर आने वाली प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा भावना मेहरा, कल्पना बोरा, अलका जीना, जिला खेल अधिकारी जानकी कार्की, आरती बिष्ट, मंजू बिष्ट, हेमा, अंजली काण्डपाल, नीमा बोरा, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी केएन काण्डपाल, स्वीप के प्रदीप उपाध्याय के साथ ही महिलायें स्कूली बच्चे उपस्थित थे। 

More in खेल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING