Connect with us

उत्तराखण्ड

महाकुंभ जाते कार और बस की टक्कर में 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 श्रद्धालुओं घायल

महाकुंभ जाते कार और बस की टक्कर में 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 श्रद्धालुओं घायल
सीएन, प्रयागराज।
यूपी के प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई 19 घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब एक बोलेरो और बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ से महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ले जा रही बोलेरो की बस से टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार पुलिस के अनुसार घटना देर रात तीन बजे के करीब हुई है। घटना प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर थाना मेजा के अंतर्गत हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया है। हादसा कैसे हुआ, इसके सही वजहों के बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम की तरफ से मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि बस में सवार 19 श्रद्धालु जख्मी हो गए। जो संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। सभी मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख भी जताया है। एक्स पर किए गए पोस्ट में उन्होंने जनपद प्रयागराज में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING