Connect with us

उत्तराखण्ड

शनिवार को लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए 58 सीट पर मतदान जारी

शनिवार को लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए 58 सीट पर मतदान जारी
सीएन, नईदिल्ली।
लोकसभा चुनावों के छठे चरण में शनिवार को एक केंद्र शासित प्रदेश समेत आठ राज्यों की 58 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इन आठ राज्यों में दिल्ली की सभी सात और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके अलावा बिहार की आठ सीटों, जम्मू और कश्मीर की एक सीट, झारखंड की चार सीट, ओडिशा की छह सीट, उत्तर प्रदेश की 14 सीट और पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर मतदान हो रहा है। ओडिशा में लोकसभा के साथ विधानसभा के लिए भी चुनाव कराए जा रहे हैं। शनिवार को ओडिशा की 42 सीटों पर भी चुनाव हो रहे हैं। ओडिशा में चार चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। यहां 13 मई और 20 मई को दो चरण के मतदान हो चुके हैं और 25 मई को तीसरे चरण के वोट डाले जा रहे हैं। एक जून को अंतिम चरण का मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के इस चरण में कई महत्वपूर्ण सीटें हैं, जहां कई दिग्गज नेताओं का भविष्य ईवीएम में बंद होगा। लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। आज छठे चरण की वोटिंग हो रही है। आठ प्रदेशों में मतदान कराए जा रहे हैं। सुबह सात बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे। शनिवार सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.66, हरियाणा मे 8.31, जम्मू.कश्मीर 8.89, झारखंड 11.74, दिल्ली में 8.94, ओडिशा 7.43, उत्तर प्रदेश में 12.33, पश्चिम बंगाल में 16.54 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING