Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा नेता सुरेश जोशी की पुत्री दीक्षा ने ऑल इंडिया आइएएस की परीक्षा में देश में 19 रैंक प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया

सीएन, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की पुत्री दीक्षा जोशी ने ऑल इंडिया आइएएस की परीक्षा में देश में 19 रैंक प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। दीक्षा पिथौरागढ़ की मूल निवासी हैं। इस सफलता पर पिथौरागढ़ समेत राज्य के कई लोगों ने बधाई दी है। पिथौरागढ़ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू देवलाल, व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष पवन जोशी, भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरीश जोशी, गोपू महर ने खुशी जताई है। साथ ही दीक्षा व परिवार को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि दीक्षा जोशी ने पिथौरागढ़ मल्लिकार्जुन स्कूल से हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। उन्होंने देहरादून से इंटरमीडिएट करने के बाद जौलीग्रांट से एमबीबीएस किया। उन्होंने दो साल तक तैयारी करने के बाद आइएएस की परीक्षा में देश में 19 वां रैंक प्राप्त किया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING