Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने चंपावत उप चुनाव में वोट का 92.94 फीसदी मत लेकर रिकॉर्ड बनाया

सीएम धामी 55,025 वोटों से जीते, गहतोड़ी को 3233 वोटों, जीत के बाद चंपावत में जश्न
सीएन, चम्पावत।
सीएम पुष्कर सिंह धामी 55,025 वोटों से जीते। उन्होंंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को एकतरफा मुकाबले में हराया। सीएम धामी को 58,258 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3233 वोटों से संतोष करना पड़ा। सीएम पुष्कर सिंह धामी को चंपावत उप चुनाव में 58,258 वोट मिले। वहीं, उनकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी 3233 वोट ही हासिल कर पाई। सीएम धामी ने चंपावत उप चुनाव में पड़े कुल वोट का 92.94 फीसदी मत हासिल कर रेकॉर्ड बना दिया। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार केवल 5.16 फीसदी वोट ही हासिल कर पाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत के बाद चंपावत में जश्न शुरू हो गया है। भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगारों के साथ निकले। सड़कों पर जीत की गुलाल उड़ती दिखी। वहीं, मिठाइयों के जरिए जीत का स्वाद बढ़ाया जाता देखा गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा उप चुनाव में बड़ी जीत के बाद क्षेत्र की जनता का धन्यवाद किया। अब तक इस सीट सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड वर्ष 2017 में भाजपा के कैलाश गहतोड़ी ने बनाया था। उस बार के चुनाव में वे 17,360 वोटों के भारी अंतर से जीते थे। चंपावत विधानसभा उप चुनाव में सीएम धामी ने 54,121 वोटों से जीत दर्ज कर नया रेकॉर्ड बना दिया। इस दौरान बधाई देने आने वालों की बधाई भी स्वीकार करते सीएम धामी दिखाई दिए। चंपावत विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी न केवल रेकॉर्ड अंतर से जीती, बल्कि कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी की जमानत भी जब्त हो गई। खटीमा से धामी को हराने वाले भुवन चंद्र कापड़ी को चंपावत के रण में लगाया गया था, लेकिन वह तुक्का यहां काम नहीं आया। कांग्रेस उम्मीदवार केवल 3141 वोट हासिल कर पाईं। इस प्रकार सीएम धामी को छोड़कर तमाम उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी भले ही खटीमा से हार गए, लेकिन उन्होंने चंपावत विधानसभा उप चुनाव में इतिहास रच दिया। इस सीट से सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले उम्मीदवार बन गए। धामी ने चंपावत का रण 54,121 वोटों के भारी अंतर से जीता। वहीं, निर्मला गहतोड़ी महज 3141 वोट हासिल कर पाईं। पहले राउंड के मतों की गिनती से जारी पुष्कर सिंह धामी की बढ़त लगातार जारी थी। 12वें राउंड के मतों की गिनती की प्रक्रिया पूरी होने के बाद धामी 50 हजार मतों के अंतर के जादूई आंकड़े के पार चले गए। धामी ने 12 वें राउंड में 51 वोटों की भारी बढ़त बना ली थी। अब उनकी रेकॉर्ड जीत तय है। चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए सातवें राउंड के वोटों की गिनती के आंकड़ों में सीएम पुष्कर सिंह धामी 23,943 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें 23,219 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी 1276 वोट ही हासिल कर पाई थी। चंपावत सीट से उप चुनाव लड़ रही कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी सीएम पुष्कर सिंह धामी को टक्कर ही नहीं दे पाईं। उनका हाल तो ऐसा रहा कि छह राउंड के वोटों की गिनती के बाद वे हजार वोटों के आंकड़े को पार कर पाईं। छठे राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार को 1093 वोट मिले। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी 22,834 वोटों के साथ 21,191 वोटों से लीड कर रहे थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING