उत्तराखण्ड
आयुक्त की चेतावनी हिलक्रस्ट एवं शिखर प्रोपर्टीस रियल स्टेट स्वामी तयसीमा में संबंधित को धनराशि वापस करो, वरना होगा मुकदमा
सीएन, हल्द्वानी। विगत शनिवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने भीमताल स्थित सातताल मार्ग में रियल स्टेट स्वामी द्वारा धोखाधड़ी की घटना को गम्भीरत से लिया है। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुये रियल स्टेट स्वामी को तयसीमा में संबंधित को धनराशि वापस करने के निर्देश दिये हैं। सातताल मार्ग में रियल स्टेट स्वामी की धोखाधड़ी की घटना के सम्बन्ध में आयुक्त ने कहा कि हिलक्रस्ट एवं शिखर प्रोपर्टीस रियल स्टेट स्वामी द्वारा बिना नक्शा स्वीकृत किये ही लोगों से एडवांस में धोखाधड़ी कर जो धनराशि प्राप्त की है उसे नहीं लौटाने पर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। शिकायतकर्ताओं द्वारा बताया गया कि आज तक प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत भी नही हुआ है और ना ही कोई औपचारिकतायें पूर्ण की गई हैं। आयुक्त ने रियल स्टेट स्वामी को चेतावनी दी है कि समयबद्ध तरीके से धनराशि वापस की जाए अन्यथा की स्थिति में लैण्डफ्राड एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जायेगा।






























