Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस प्रत्याशी कापड़ी ने किया अपनी जीत का दावा

सीएन, खटीमा। विधानसभा खटीमा से कांग्रेस के प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने विधानसभा चुनाव में अपनी भारी मतों से जीत की कही बात। महंगाई और बेरोजगारी के चलते राज्य की जनता का बीजेपी से मोहभंग हो गया है।

उधम सिंह नगर जिले की खटीमा विधानसभा इस समय प्रदेश की सबसे हॉट सीट है। खटीमा सीट पर पूरे प्रदेश की निगाहें हैं | बता दें खटीमा सीट से जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीजेपी के प्रत्याशी हैं। |

यह भी पढ़ें 👉  रविवार को हल्द्वानी में रन फॉर अवेयरनेस रैली को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

वहीं उनके सामने कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। इन सब के बीच कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भुवन कापड़ी लगातार अपने प्रचार में लगे हुए हैं। भुवन कापड़ी का कहना है कि विगत 5 साल में भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से जनता ऊब चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी से जनता और युवा त्रस्त है | राज्य का युवा अब अपना भविष्य कांग्रेस पार्टी में देख रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ग्वालसेवा संगठन का 21 सदस्यीय संरक्षक मंडल का गठन, कर्नल मुनगली बने मुख्य संरक्षक

इसलिए आने वाले चुनाव में बीजेपी का सफाया होगा और कांग्रेस की सरकार बनेगी। अब देखना होगा खटीमा सीट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार तीसरी बार अपना परचम लहराते हैं या कांग्रेस के प्रत्याशी भुवन कापड़ी जो मात्र 2700 मतों के अंतर से पिछली बार हार गए थे। यहां बता दें कि पिछली बार मोदी लहर के चलते हैं प्रत्याशी भुवन कापड़ी महज 2700 वोटों से चुनाव हार गये थे।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम का देवभूमि में स्वागत चार वर्ष पूरे होने के जश्न में जनता के असली सवाल दबाए नहीं जा सकते : यशपाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING