Connect with us

उत्तराखण्ड

ऋतु खंडूड़ी भूषण बनी विधानसभा की पहली महिला स्पीकर

ऋतु खंडूड़ी भूषण बनी उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला स्पीकर
विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार से चुनकर आई है विधायक ऋतु खंडूड़ी
सीएन, नैनीताल।
विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार से चुनकर आई विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण को निर्विरोध उत्तराखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। ऋतु खंडूड़ी राज्य की पांचवी विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। गुरुवार को उन्होंने विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया था नामांकन प्रक्रिया में एकमात्र नामांकन आने के कारण ऋतु खंडूड़ी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। शनिवार को विधानसभा परिसर के सभा मंडप में प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने ऋतु खंडूड़ी भूषण को सदन के अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचन की घोषणा की इसके पश्चात नेता सदन,प्रोटेम स्पीकर एवं मंत्रीगणों सहित विपक्ष के सदस्यों ने नए विधानसभा अध्यक्ष को पीठ पर विराजमान किया। ऋतु खंडूडी उत्तराखंड के छठवें विधानसभा अध्यक्ष के पद पर पीठासीन हुई है इस दौरान प्रोटेम स्पीकर सहित सदन के सभी सदस्यों द्वारा नए स्पीकर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। विधानसभा की अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि वह सदन को आश्वस्त करना चाहती हैं कि अपने संपूर्ण क्षमताओं से उच्च से उच्च संसदीय आदर्शों तथा परंपराओं का निर्वहन करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने सभी सदस्यों से सदन के संचालन में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही का सफल संचालन सभी सदस्यों के सहयोग पर निर्भर करता है उन्होनें कहा कि उत्तराखंड राज्य के इतिहास में पहली बार महिला को सम्मान देते हुए सम्मानित सदन का अध्यक्ष चुना गया है पंचम विधानसभा का निर्विरोध रूप में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने पर पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों और विधायकों ने ऋतु खंडूड़ी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। बधाईबधाई देने वालों में सीएम पुष्कर सिंह धामी, खजान दास, मुन्ना सिंह चौहान, सरिता आर्य, दुर्गेश लाल, चंदन राम दास, प्रमोद नैनवाल, सविता कपूर, उमेश शर्मा, विनोद कंडारी, महेश जीना, भरत चौधरी, भोपाल राम टम्टा, बिशन सिंह चुफाल, सतपाल महाराज, मदन कौशिक, कैलाश चंद्र गहतोडी मौजूद रहे। वहीं समर्थक में सुरेश गढ़िया, बृज भूषण गैरोला, राम सिंह केड़ा, शैला रानी, सुरेश चौहान, मोहन सिंह बिष्ट, शक्ति लाल, रेणु बिष्ट, शिव अरोड़ा, अनिल नौटियाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, दीवान सिंह बिष्ट शामिल रहे। मालूम हो कि वर्ष 2000 से उत्तराखंड विधानसभा में स्व. प्रकाश पंत, यशपाल आर्य, स्व. हरबंस कपूर, गोविंद सिंह कुंजवाल तथा प्रेमचंद अग्रवाल अध्यक्ष पद पर पीठासीन रहे हैं वहीं स्व. काजी मोहिउद्दीन, स्व. हरबंस कपूर,मातवर सिंह कंडारी, डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल व बंशीधर भगत प्रोटेम स्पीकर नियुक्त हुए हैं। बता दें कि ऋतु खंडूड़ी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी हैं। प्रदेश के नैनीताल में 29 जनवरी 1965 को उनका जन्म एक फौजी परिवार में हुआ था। उन्होंने मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। उन्होंने पत्रकारिता में डिप्लोमा भी हासिल किया है। साल 2006 से लेकर 2017 तक उन्होंने नोएडा की ऐमिटी यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के रूप में भी काम किया है। ऋतु खंडूड़ी लंबे समय से समाजसेवा में भी ऐक्टिव रही हैं साल 2017 के चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर यमकेश्वर सीट से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। इस साल 2022 के चुनाव में कोटद्वार से जीत हासिल की।
उपाध्यक्ष के लिए कई नाम
विधान सभा अध्यक्ष चुनने के बाद अब मंत्रिमंडल में जगह न पा सकने वाले नेताओं की नजर विधानसभा उपाध्यक्ष की कुर्सी पर भी है। पार्टी में विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए जिन विधायकों के नाम चल रहे हैं उनमें रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, राजपुर विधायक खजानदास आदि के नाम चर्चा में हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING