Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल आज 12 फरवरी को हल्द्वानी में विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

सीएन, नैनीताल। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री गुरमीत सिंह, आज 12 फरवरी 2026 को देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रातः 10 बजे से प्रस्थान कर 11:15 बजे  राजकीय मेडिकल कॉलेज रामपुर रोड  हल्द्वानी पहुंचेंगेप्राप्त कार्यक्रमानुसार राज्यपाल हल्द्वानी आगमन के उपरांत वे राजकीय मेडिकल कॉलेज, रामपुर रोड, हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे तथा वहां आरक्षित समय के दौरान विभिन्न गतिविधियों में सम्मिलित रहेंगे। इसके पश्चात राज्यपाल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी का भ्रमण करेंगे तथा चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरांत वे अपराह्न 1:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पुनः देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को राज्यपाल के भ्रमण के दृष्टिगत सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING