Connect with us

उत्तराखण्ड

केदारनाथ धाम में टला बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

केदारनाथ धाम में टला बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
सीएन, देहरादून।
चार धाम की यात्रा जारी है। लाखों श्रद्धालु अब तक दर्शन कर चुके हैं और लाखों श्रद्धालु धीरे.धीरे धामों पर दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। दरअसल केदारनाथ धाम के लिए जारी हेली सेवा में लोगों के ले जा रहे हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि राहत की बात रही कि किसी भी तरह का जान.माल का नुकसान नहीं हुआ। दरअसल क्रिस्टल एविएशन का हेलीकॉप्टर में अचानक खराबी आ गयी और पायलट ने किसी तरह इमरजेंसी लैंडिंग कराया जिससे पायलट सहित छह लोगों की जिंदगी बाल.बाल बच गयी। हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेकर सिरसी हेलीपैड से श्री केदारनाथ धाम आ रहे केस्ट्रेल एविएशन कंपनी के हेली को कुछ तकनीकी समस्या के कारण श्री केदारनाथ धाम के हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। वहीं पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। बता दें कि गंगोत्री.यमुनोत्री धाम में रिकॉर्ड 3 लाख 40 हजार यात्री अब तक दर्शन कर चुके हैं। बीते गुरुवार तक यमुनोत्री धाम में 1 लाख 64 हजार और गंगोत्री धाम में 1 लाख 51 हजार से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए हैं। वहीं मनाही के बावजूद मंदिर परिसर में वीडियो बनाने के मामले में कार्रवाई करते हुए बद्रीनाथ धाम में मंदिर परिसर के 50 मीटर पर वीडियो बनाने वाले 37 लोगों के चालान काटे गए हैं। बद्रीनाथ धाम में गुरुवार तक 1 लाख 77 हजार 749 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING