उत्तराखण्ड
नैनीताल में बदल रहा है मौसम का मिजाज, कभी धूप तो कभी छांव
पर्यटकों ने हिमालय दर्शन और पंगूठ में जमकर बर्फबारी का लुफ्त उठाया
अलीका परवीन, नैनीताल। नगर में रोजाना मौसम का मिजाज बदल रहा है। नगर में कुछ दिनों से मौसम का मिजाज एकदम बदल रहा है। कभी धूप तो कभी नगर पहाड़िया कोहरे के आगोश में समा रही है। बीते दिनों नगर में हुई बर्फबारी से नगर में ठंड में इजाफा होने लगा है। शुक्रवार को नगर धूप चलने से मौसम सुहाना बना रहा, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। सुबह शाम नगर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाला गिरने से ठंड में इजाफा होने लगा है। जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटकों ने हिमालय दर्शन और पंगूठ में जमकर बर्फबारी का लुफ्त उठाया। नगर में सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नगर में रोजाना मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी धूप तो कभी आसमान में बादल छा रहे हैं। जिससे लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


















































