Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी की किरन की प्रेरक कहानी : हुनर, आत्मविश्वास व मेहनत के बल पर बनाई नई पहचान…

सीएन, हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने की योजनाएं आज ज़मीनी स्तर पर महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही हैं। इसका जीवंत उदाहरण है जनपद नैनीताल के हल्द्वानी विकासखंड की किरन जोशी। किरन जोशी एक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। धामी सरकार के सहयोग से उन्हें सहकारी बैंक के माध्यम से ₹3,00,000 का ऋण उपलब्ध कराया गया। इस आर्थिक सहायता ने उनके सपनों को पंख दिए और उन्होंने स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया। ऋण मिलने के बाद किरन जोशी ने पारंपरिक पहाड़ी उत्पादों के निर्माण के साथ-साथ अपनी कला को भी व्यवसाय का रूप दिया। वे आज हर्बल टी, रायता मसाला, ककड़ी और मूंग दाल की बड़ी, पहाड़ी पीसी नून जैसे शुद्ध और स्थानीय उत्पाद तैयार कर रही हैं। साथ ही वे रेशम पर पारंपरिक पेंटिंग बनाकर उत्तराखंड की लोककला को भी बढ़ावा दे रही हैं। किरन जोशी अपने उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, स्थानीय बाजारों और मेलों में स्टॉल लगाकर बेचती हैं, जिससे उनके समूह को 7 से 8 लाख रुपए की सालाना आय प्राप्त होती है।आज वे न सिर्फ आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन चुकी हैं। यह सफलता कहानी साबित करती है कि धामी सरकार की महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार योजनाएं केवल कागज़ों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की महिलाएं आज हुनर, आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर नई पहचान बना रही हैं।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING