Connect with us

उत्तराखण्ड

दी जा रही है शिक्षा का संस्कारवान होना बेहद आवश्यक : अजय भट्ट

दी जा रही है शिक्षा का संस्कारवान होना बेहद आवश्यक : अजय भट्ट
केंद्रीय मंत्री पहुचे हरमन माइनर, विद्यालय में छात्र परिषद का गठन कर दिलायी शपथ
सीएन, भीमताल।
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट शुक्रवार को भीमताल स्थित प्रतिष्ठित हरमन माइनर विद्यालय पहुचे। जहा उन्होंने नवगठित छात्र परिषद को शपथ दिलाने के साथ ही एसओएस बाल ग्राम का निरीक्षण कर जरूरतमंद छात्र छात्राओं की जानकारी ली। इससे पहले विद्यालय पहुचे केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट का विद्यालय के प्रधानाचार्य के डी सिंह व विद्यालय स्टाफ द्वारा कुमाऊँनी रीति रिवाज से उनका स्वागत करने के साथ ही एनसीसी कैडेट्स द्वारा उनको सलामी दी गयी। दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम की शुरुवात करते हुवे विद्यालय की पूर्व छात्रा भावना मेहरा ने केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के जीवन परिचय देने के साथ ही उसे प्रेरणास्त्रोत बताया। वही केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों का बैच अलंकरण कर पद व गोपनियता की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने विद्यालय के शैक्षिणिक कार्यो की सराहना करते हुवे कहा कि विद्यालय में संस्कारवान शिक्षा दी जा रही है शिक्षा का संस्कारवान होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्र-छात्राओ को जीवन में निरंतर परिश्रम करने के लिये प्रेरित करने के साथ ही अपने छात्र जीवन की यादें भी विद्यालय के छात्रों के साथ सांझा की। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने विद्यालय की पूर्व छात्रा भावना मेहरा द्वारा विद्यालय के लिये किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुवे कहा कि प्रयासो के माध्यम से विद्यालय निरंतर उपलब्धियां हासिल कर रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य केडी सिंह ने शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते कहा कि छात्र जीवन मे अनुशासन ही सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने छात्रों से अपने अंदर लीडरशिप गुणों को विकसित करने का आवाहन किया। इसके साथ ही मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर मौजूद सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान विद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। केंद्रीय मंत्री ने हेडबॉय मास्टर हर्षित चौहान, हेड गर्ल मिताली पांडेय, वाईस हेड बाय सूर्यांश रंजन व गौरव मेर वाईस हेड गर्ल वैशाली भट्ट व खुशी गंगोला सहित पचास सदस्यों को शपथ दिलायी। केंद्रीय मंत्री ने जेएन कौल बीएड कॉलेज व एस ओ एस बाल ग्राम का भी निरीक्षण किया जहा बाल ग्राम के निदेशक ने उनका स्वागत किया। कहा कि एसओएस बाल ग्राम ज़रूरतमंद बच्चो की का लालन पालन व शिक्षा की उचित व्यवस्था कर रहा है व बाल ग्राम की माताएं बच्चो के हित मे पुनीत कार्य कर रही है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष कमला आर्या, पूर्व मनोज भट्ट, शिवांशु जोशी, प्रतिनिधि गोपाल रावत, आशुतोष चंदोला, कमलेश रावत, संदीप पांडेय योगेश तिवाड़ी, सपना सिंह, शिप्रा जोशी, सीमा सिंह आदि मौजूद रहे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING