Connect with us

उत्तराखण्ड

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब के अध्यक्ष बने जोगिंदर सिंह संधू

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब के अध्यक्ष बने जोगिंदर सिंह संधू
सीएन, उधम सिंह नगर।
नानकमत्ता गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब प्रबंधक कमेटी के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से जोगिंदर सिंह संधू को कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष ने कमेटी के सदस्यों के साथ श्री दरबार साहिब में मत्था टेक अरदास कर प्रसाद ग्रहण किया। सदस्यों ने उन्हें सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव अमरजीत सिंह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष हरबंस सिंह चुघ के इस्तीफे पर चर्चा व पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा होनी थी। बैठक के निर्धारित 11.30 बजे तक 27 मेंबर में से 12 मेंबर उपस्थित थे। कोरम पूरा होने के चलते जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में बैठक प्रारंभ हुई। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद से हरबंस सिंह चुघ का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। बैठक में जोगेंदर सिंह संधू को कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद जोगिंदर सिंह सदस्यों के साथ श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेक अरदास की। गुरुद्वारा कार्यालय में सदस्यों ने जोगिंदर सिंह संधू को सिरोपा भेंट सम्मानित किया। वहां कमेटी के महासचिव अमरजीत सिंह, सचिव हरभजन सिंह, सदस्य हरभाग सिंह, सुखवंत सिंह पन्नू, अमरजीत सिंह बेदी, प्रकाश सिंह, दवेन्दर सिंह, गुरदयाल सिंह, प्रभ शरण सिंह, एसजीपीसी के सदस्य प्रताप सिंह आदि थे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING