Connect with us

उत्तराखण्ड

यूनिफार्म सिविल कोड पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान

कहा-उत्तराखंड में लागू करके दिखाएंगे, वह सभी वादे पूरे किए जाएंगे
सीएन, देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोबारा मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद सबसे बड़ा ऐलान राज्य में यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने को लेकर किया है। चुनाव के दौरान धामी ने जनता से यह वादा किया था। धामी ने यह भी कहा है कि, पार्टी ने राज्य की जनता से जो भी वादे किए हैं, वह सभी पूरे किए जाएंगे। उन्होंने 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का वादा भी इस मौके पर दोहराया है। पारदर्शी शासन और प्रत्येक व्यक्ति तक विकास और सुविधाएं पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी धामी ने जताई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में यूनिफार्म सिविल कोड लागू करेगी। उन्होंने उत्तराखंड को 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प भी दोहराया। पुष्कर धामी ने कहा कि चुनाव के समय राज्य की जनता से जो वादे किए गए थे। वे सभी पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यूनिफार्म सिविल कोड एक प्रमुख मुद्दा था और इसे लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका मकसद राज्य के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास, सुविधा और सरकार को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी लोगों के विकास के लिए जो योजनाएं बना रहे हैं, उन्हें हर नागरिक तक पहुंचना उनका कर्तव्य है। धामी ने कहा कि राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर भरोसा जताया है। सरकार उस विजन के तहत काम करेगी औऱ 2025 तक ऊत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा। उन्होंने एक सामान्य व सैनिक के बेटे को राज्य का मुख्य सेवक बनाने के लिए भी केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। जनता ने 2024 पर मुहर लगा दी: धामी ने कहा कि विधानसभा चुनावों में दो तिहाई बहुमत देकर राज्य की जनता ने 2024 की लोकसभा की जीत पर भी मुहर लगा दिन उन्होंने कहा कि यह जीत 2024 का प्रत्यक्ष प्रमाण है। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, मेरा प्रत्येक क्षण उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित रहेगा। सोमवार को विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नेता सदन चुने जाने के बाद धामी ने कहा कि राज्य के विकास के लिए अंतिम क्षण तक कार्य करूंगा। धामी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने इस अहम जिम्मेदारी के लिए मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को उपयुक्त समझा। मैं प्रदेश की सभी माताओं, बहनो, बुजुर्गों, और युवा साथियों को ये विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आशाओं और आंकाक्षाओं को पूर्ण करने के लिए कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं। धामी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में पारदर्शी शासन देगी। राज्य की जनांकाक्षाओं अनुसार काम किये जायेंगे। अगले दशक को उत्तराखंड का बनाने के लिए प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के गठन को लेकर कार्य चल रहा है। जल्द इस संदर्भ में निर्णय ले लिया जाएगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING