Connect with us

उत्तराखण्ड

विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल व भाजपा अध्यक्ष भट्ट के बेटे पर सरकारी भूमि पर अवैध सड़क निर्माण का मुकदमा

सीएन, ऋषिकेश। पूर्व कैबिनेट मंत्री और ऋषिकेश के विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल के बेटे पीयूष अग्रवाल के खिलाफ सरकारी भूमि पर अवैध रूप से सड़क बनाने के मामले में सार्वजनिक संपत्ति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह सड़क उनके प्रस्तावित होटल तक पहुंचने के लिए बनाई गई थी। यह मामला पौड़ी जनपद के पट्टी उदयपुर तल्ला के मराल ग्राम पंचायत के खैरखाल तोक में स्थित खसरा संख्या 5689 की भूमि से जुड़ा है। सरकारी दस्तावेजों में यह भूमि झाड़ी क्षेत्र के रूप में दर्ज है। आरोप है कि इस जमीन पर बिना अनुमति पहाड़ काटकर सड़क बनाई गई। जिलाधिकारी आशीष चौहान के निर्देश पर राजस्व उपनिरीक्षक वीएस गुसाईं ने दोबारा जांच की, जिसमें इन आरोपों की पुष्टि हुई। जांच के दौरान मौके पर मौजूद मशीन ऑपरेटर और मजदूरों ने बताया कि यह सड़क पीयूष अग्रवाल, अभिषेक भट्ट (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बेटे) और गंगा सिंह द्वारा प्रस्तावित होटल के लिए बनाई जा रही थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर यमकेश्वर के उप जिलाधिकारी अनिल चन्याल की अदालत में मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले अक्टूबर 2024 में भी जांच रिपोर्ट सौंपी गई थी, जिसमें बिना अनुमति पहाड़ कटान और सड़क निर्माण की पुष्टि हुई थी। चूंकि इस प्रकरण में राजनीतिक हस्तियों के परिवारजन शामिल हैं, इसलिए मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। जिलाधिकारी ने आगे की जांच जारी रखने और दोषियों पर उचित कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि प्रेम चन्द को उत्तराखंड के लोगों के खिलाफ अभद्रतापूर्ण टिप्पणी करने पर उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: chandrekbisht@gmali.com

BREAKING