Connect with us

उत्तराखण्ड

कोटद्वार के ‘मोहम्मद दीपक’ ने किया इनाम में मिली राशि अंकिता भंडारी के परिजनों को सौंपने का ऐलान

सीएन, कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के कोटद्वार में एक बुजुर्ग दुकानदार की ढाल बनकर रातों-रात सुर्खियों में आए जिम ट्रेनर दीपक कुमार उर्फ ‘मोहम्मद दीपक’ ने एक बार फिर अपनी दरियादिली से सबका दिल जीत लिया है। दीपक ने घोषणा की है कि उन्हें मिलने वाली तमाम सहायता राशि और पुरस्कारों का एक-एक पैसा वे उत्तराखंड की बेटी स्व. अंकिता भंडारी के न्याय की लड़ाई लड़ रहे परिवार और अन्य गरीब असहायों की मदद में खर्च करेंगे। दीपक के इस जज्बे को देखते हुए झारखंड सरकार के एक मंत्री ने उन्हें 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपक ने कहा, “मुझे सोशल मीडिया से इस घोषणा की जानकारी मिली है। मैं झारखंड सरकार का आभार व्यक्त करता हूँ, लेकिन यह पैसा मेरा नहीं, समाज का है। इसे अंकिता भंडारी के परिवार और जरूरतमंदों को समर्पित किया जाएगा।” दीपक का कहना है कि मेरा मकसद सिर्फ उस बुजुर्ग की गरिमा बचाना था। जो प्यार और सम्मान देशवासियों से मिल रहा है, वही मेरी असली पूंजी है। मिलने वाली सहायता राशि का उपयोग अंकिता भंडारी के न्याय और गरीबों की सेवा में होगा। दीपक के साहस की सराहना की गूंज अब दिल्ली के गलियारों तक पहुँच गई है। ​राहुल गांधी (नेता प्रतिपक्ष) से लेकर सांसद इमरान प्रतापगढ़ी औरअसदुद्दीन ओवैसी तक ने उनके जज्बे को सलाम किया है। हालांकि, इस मुद्दे को लेकर उत्तराखंड की सियासत में भी सरगर्मी तेज हो गई है और पक्ष-विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING