Connect with us

उत्तराखण्ड

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) का दो दिनी राष्ट्रीय अधिवेशन 8 से, जोरों में तैयारी

सीएन, नैनीताल। उत्तराखंड के हरिद्वार में 8 और 9 मार्च को होने जा रहे देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संगठन के प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन जोशी ने बताया कि प्रदेश संगठन के राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी, उत्तराखंड इकाई के मुख्य संरक्षक एवं चुनाव आयोग के सदस्य सुनील तलवार, प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे, महामंत्री डॉ. नवीन जोशी, मुख्य संयोजक आदेश त्यागी, संयोजक राम चंद्र कन्नौजिया, धर्मेंद्र चौधरी एवं भगवान सिंह गंगोला सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा इस हेतु तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। अधिवेशन में प्रदेश के कई अति विशिष्टजनों के साथ ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रास बिहारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रदीप तिवारी सहित देश के 22 राज्यों से पत्रकार प्रतिनिधि भाग लेंगे और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसमें संगठन की द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया, पत्रकारों के कल्याण, संगठन की मजबूती, एनयूजे (आई) के नाम, कार्यालय पते और लोगो के दुरुपयोग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, महिला पत्रकार प्रकोष्ठ, मीडिया प्रकोष्ठ, सोशल मीडिया प्रकोष्ठ, आईएफजे से संबंधित विषयों और आगामी द्विवार्षिक अधिवेशन के आयोजन पर विचार-विमर्श किया जाएगा। अधिवेशन के दौरान 9 मार्च को पूर्वाह्न 10 बजे से आहूत उद्घाटन सत्र में संगठन के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी भाग ले सकते हैं और इस हेतु प्रदेश भर के पत्रकारों में भी उत्साह का माहौल है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING