Connect with us

उत्तराखण्ड

धामी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा प्रदेश : न‍िशंक

चम्पावत उप चुनाव के बाद कांग्रेस नेताओं को राजनीति से सन्यासलेना चाहिए : रेखा
सीएन, देहरादून।
चम्पावत उप चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रिकार्ड मतों से जीत पर पार्टी नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डा रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रगति के पथ पर अग्रसर रहते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत के लिए चम्पावत क्षेत्र की जनता, पार्टी कार्यकत्र्ताओं और संगठन भी शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक जीत जनता की जीत : महाराज
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री धामी की ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह जीत चम्पावत ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की जनता की जीत है। इससे चम्पावत समेत समूचे उत्तराखंड का समग्र विकास होगा। उन्होंने कहा कि जनता ने बार फिर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्याणकारी नीतियों पर विश्वास व्यक्त किया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने अपनी सहज नेतृत्व क्षमता और लोकप्रियता के बूते राज्य की जनता के दिलों में जो जगह बनाई है, उससे पूरे राज्य में भाजपा कार्यकत्र्ता उत्साहित हैं। उधर, चम्पावत उप चुनाव में मुख्यमंत्री की जीत की खुशी में कैबिनेट मंत्री जोशी के न्यू कैंट रोड स्थित कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि चम्पावत की जनता ने मुख्यमंत्री को ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाकर मजबूत लोकतंत्र की स्थापना की है। उन्होंने चम्पावत उप चुनाव में बनबसा मंडल की जिम्मेदारी सौंपने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ ही मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। साथ ही जीत के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। आर्या ने कहा कि उप चुनाव में जनता ने बता दिया कि वह भाजपा की नीतियों पर विश्वास करती है। परिणामस्वरूप चम्पावत उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी और उसकी प्रत्याशी को शर्मनाक हार हुई। उन्होंने कहा कि उप चुनाव के परिणाम के बाद अब कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING