Connect with us

उत्तराखण्ड

अब सड़कों में तेज बाइक दौड़ाई तो सीधे देहरादून से आएगा चालान

अब सड़कों में तेज बाइक दौड़ाई तो सीधे देहरादून से आएगा चालान
सीएन, नैनीताल।
हल्द्वानी शहर में यातायात नियमों की लगातार अनदेखी होती है। शहर की मशहूर नैनीताल रोड पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक नियमों को तोडा जाता है। लेकिन अब हल्द्वानी में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने वाला है। परिवहन विभाग ने नैनीताल रोड में वाहन दौड़ाने की गति तय कर दी है। तय गति से ज्यादा पर वाहन दौड़ाया तो सीधा देहरादून से चालान मोबाइल पर आ जाएगा। परिवहन विभाग ने काठगोदाम में एएनपीआर कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों से अब तक बिना हेलमेट, गलत तरीके से वाहन चलाना आदि में चालान किए जाते थे। बता दें कि इन कैमरों से ओवर स्पीड में चालान नही किए जाते थे। लेकिन 18 मई को संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने ओवर स्पीड में चालान के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही सभी वाहनों की गति सीमा भी तय कर दी गई है। आदेश के अनुसार नैनीताल रोड पर दोपहिया वाहन चालक ने अगर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से अधिक तेज वाहन चलाया तो उसका चालान किया जाएगा। वहीं कार वाहन चालक ने 70 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से अधिक तेज वाहन चलाया तो उसका चालान होगा। वहीं बात करें भारी वाहनों की तो उनके लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तय की गई है। और तीन पहिया वाहनों की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तय की गई।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING