Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रो. शर्मा राज्य विश्व विद्यालय अधिनियम एवं परिनियमावली में सुधारीकरण समिति के अध्यक्ष नियुक्त

सीएन, नैनीताल।। कुमाऊं विश्वविधालय के पूर्व छात्र तथा पूर्व  विभागाध्यक्ष एवं डीन विधि प्रो. एसडी शर्मा  को उत्तराखंड उच्च शिक्षा  में संचालित राज्य विश्वविद्यालय  के अधिनियम एवं परिनियमावली में सुधारीकरण हेतु गठित समिति का अध्यक्ष  नियुक्त किया गया है। उच्च शिक्षा सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा के हस्ताक्षर  तथा हरीश कुमार सागर द्वारा उक्त आदेश जारी किया गया है। समिति में डॉ. केडी पुरोहित, डॉ. विपिन चंद्र चौबे तथा राज्य विश्वविधालय के कुलपति द्वारा नामित सदस्य शामिल होंगे। कूटा  की तरफ से प्रो. ललित तिवारी, डॉ. नीलू, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. कुबेर गिनती डॉ. शिवांगी, डॉ अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वाम, डॉ- अशोक कुमार ने प्रो. शर्मा को बधाई  एवं  शुभकामनाएं दी है। विधि के क्षेत्र में शोध के लिए राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत प्राप्त है जिसमें अंग वस्त्र प्रशस्ति पत्र और रुपए 5 लाख धनराशि भारत सरकार ने 2017 में महर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन पुरस्कार के नाम से दी थी। प्रोफेसर शर्मा के द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालय असम तथा केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ में भी प्रोफेसर के पद पर कार्य किया जा चुका है। उनकी अधिकतर पुस्तकें मानव अधिकार, विधि शास्त्र, और दंड प्रक्रिया संहिता विधि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रकाशित की गई है। इसके अतिरिक्त कई अन्य पुस्तकें है जिम टेरेरिस्ट एंड ह्यूमन राइट्स, क्रिएटिव एक्टिविटीज एंड ला, राइट टू इनफार्मेशन आदि प्रकाशित हो चुकी है। वर्तमान में आपराधिक विधि के नए कानून के अंतर्गत भारतीय साक्ष्य अधिनियम तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता भी प्रकाशित हो चुकी हैं।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING