उत्तराखण्ड
अचानक भावुक हुई सरिता, कांग्रेस को कोसा
नैनीताल। भाजपा द्वारा मंगलवार को नगर के श्री राम सेवक सभा प्रांगण में एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें चुनावी गीत का शुभारंभ भी किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेंद्र चौधरी द्वारा जनसभा को संबोधित किया गया। जनसभा में कार्यकर्ताओ द्वारा हर हर मोदी घर घर मोदी की नारे लगाए। तथा पदाधिकारियों द्वारा अपने संबोधन में कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य पर भी जमकर निशाना साधा पदाधिकारियों ने कहा कि संजीव आर्य ने अपने 5 साल के कार्यकाल में आम जनता तो छोड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं का फोन तक नहीं उठाया, ऐसे में अब जनता को सबक सिखाने जा रही है, और नैनीताल सीट पर भाजपा का परचम लहराने जा रही है।
जनता को संबोधित करते हुए प्रत्याशी सविता आर्य अचानक भावुक हो गयी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का नारा बेटी हु लड़ सकती हूं कि नारे के वावजूद उनके द्वारा बेटियों की अनदेखी की गई, सरिता ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तथा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करती है, कि उन्होंने उनको इतना प्यार दिया और भरोसा करते हुए उनको नैनीताल विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया।
सरिता ने आगे कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत व लगन और जनता के आशीर्वाद से 10 मार्च को नैनीताल सीट पर भाजपा का परचम लहराने जा रहा है, साथ ही उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
